फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पटरी पर पेड़ गिरने से बाधित हुआ 12 ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल मंडल के हरिद्वार और मोतीचूर रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी पर शनिवार को पेड़ गिरने से ओवरहेड विद्युत लाइन प्रभावित हो गई। जिसके कारण रेल परिचालन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक साफ कराने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान 12 ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 2:35 बजे हरिद्वार और मोतीचूर रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के समीप एक पेड़ गिर गया। इस पेड़ के गिरने से इक्कड़ रेलवे स्टेशन से देहरादून, ऋषिकेश और योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाली ओवरहेड विद्युत लाइन बुरी तरह प्रभावित हुई। दोपहर 3:25 बजे तक पेड़ को पूरी तरह से ट्रैक और ओवरहेड विद्युत लाइन क्षेत्र से हटा दिया गया। पेड़ हटाने के बाद रेलपथ का गहन निरीक्षण किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा परीक्षणों को पूरा करने के बाद 3:35 बजे रेलपथ को सुरक्षित और परिचालन योग्य घोषित कर दिया गया कार्य पूर्ण होने के बाद टॉवर वैगन 4:25 बजे घटनास्थल से हरिद्वार स्टेशन के लिए रवाना हुआ। 4:26 बजे ओवरहेड विद्युत लाइन को पूरी तरह से चार्ज कर परिचालन के लिए उपयुक्त घोषित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें