फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज की ऑनलाइन सेवाएं ठप, तीस हजार यात्री बसों की जानकारी से अंजान

Sat, 29 Apr 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले दो दिनों से परिवहन निगम की ऑनलाइन सेवाएं ठप है। पूछताछ और कंट्रोल रूम के नंबर बंद है। न तो एसी बसों की ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग हो रही है और न ही बसों की जानकारी हो पा रही है। इसके चलते मंडल में बसों की हर दिन जानकारी करने वाले करीब तीस हजार यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की ये समस्या अभी कुछ दिन और बनी रहती है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के एमडी संजय गर्ग ने सीयूजी नंबरों को बीएसएनएल से वोडाफोन में पोर्ट कराने के निर्देश जारी किए। इस पर बीएसएनएल ने रोडवेज के पूछताछ व कंट्रोल रूम के नंबर भी बद कर दिए हैं। इसके कारण प्रदेश भर में रोडवेज की पूछताछ सेवा ठप है। यात्रियों को बसों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। अब रोडवेज के अधिकारी चाहकर भी इन नबंरों को दूसरी कंपनी में पोर्ट नहीं करा पा रहे हैं। उन्हें नए सिम खरीदने होंगे। तब जाकर पूछताछ सेवा सुचारू हो पाएगी। पूछताछ व कंट्रोल रूम पर हर दिन औसतन 30 हजार यात्री फोन कर जानकारी लेते हैं। नंबर बंद होने से यात्री परेशान हैं। इसके अलावा परिवहन निगम की वेबसाइट हैक होने के बाद अब तक सुचारू नहीं हो सकी है। इससे बसों में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। यहां तक कि कंडक्टर ईटीएम भी संचालित नहीं कर पा रहे हैं। यात्रियों को टिकट की रसीद बनाकर दी जा रही है। ईटीएम ठप होने के कारण कंडक्टरों को किराया सूची साथ रखनी पड़ रही है।

एसी बसों में घट गई यात्रियों की संख्या : वेबसाइट व पूछताछ सेवा ठप होने के कारण रोडवेज की एसी बसों में सवारियां कम हो गई हैं। शहर के बाहर रहने वाले लोगों को रोडवेज बसों की जानकारी नहीं मिल रही तो वे निजी बसों में बुकिंग करा रहे हैं। मुरादाबाद से दिल्ली, लखनऊ, हरिद्वार, आगरा जाने वाली एसी बसों को रोडवेज बस अड्डों पर खड़े रहकर सवारियां एकत्र करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


जल्द सुचारू होने के आसार नहीं : रोडवेज के कंडक्टरों को ड्यूटी खत्म करने के बाद भी कैश जमा करने के लिए घंटों रुकना पड़ रहा है। रसीदों की संख्या व रुपये गिनकर जमा करने के लिए कंडक्टरों की भीड़ लगी रहती है। तकनीकी स्टाफ का कहना है कि वेबसाइट जल्द सुचारू होने के आसार नहीं हैं। जो लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं कराते उन्हें यात्रा में कोई परेशानी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें