निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के दाखिला के लिए रविवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। प्रभारी बीएसए का कहना है कि पहले चरण के तहत आवेदन 19 दिसंबर तक किए जा सकेंगे।
राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से आवेदन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी बीएसए राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि अभिभावकों को आवेदन करने के लिए हर बार की तरह ऑनलाइन प्रकिया अपनानी पड़ेगी। इस बार भी चार चरणों में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस वर्ष आरटीई के तहत निजी स्कूलों को पोर्टल पर मैप कर दिया गया है। इन स्कूलों में 12768 सीटें आरक्षित की गई हैं। जबकि पिछली बार 624 स्कूलों में 6200 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया की गई थी। इस लिहाज से इस बार करीब छह हजार सीटें बढ़ी हैं। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तारीखें भी जारी हो गई हैं। दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी।
चरण आवेदन की तारीख लॉटरी तारीख आवंटन की सूची जारी करने की तारीख
प्रथम एक दिसंबर से 19 दिसंबर 24 दिसंबर 27 दिसंबर
दूसरा एक जनवरी 25 से 19 जनवरी 24 जनवरी 27 जनवरी
तीसरा एक फरवरी से 19 फरवरी 24 फरवरी 27 फरवरी
चौथा एक मार्च से 19 मार्च 24 मार्च 27 मार्च
- आवेदन के आधार पर निजी स्कूलों में दाखिला के लिए आवंटन सूची जारी कर 31 मार्च 2025 तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करवानी है, ताकि एक अप्रैल से विद्यार्थियों का अध्ययन कार्य शुरू करवाया जा सके।
राजेश चतुर्वेदी, प्रभारी बीएसए