फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अटल आवासीय विद्यालय पीपली में ऑनलाइन आवेदन 15 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तहसील बिलारी के अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के दाखिला के लिए 15 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में कुल 140 सीट तथा कक्षा 9 में कुल 140 सीटों पर पूर्व में आवेदन की अंतिम तारीख 31 जनवरी थी, इसे बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दिया गया है। सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार ने बताया कि नवीन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी, आवेदन पत्र के सत्यापन का कार्य 25 फरवरी, प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 26 से 28 फरवरी, प्रवेश परीक्षा की तिथि 8 मार्च और परीक्षा परिणाम 18 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग एवं ऑनबोर्डिंग 20 मार्च से 29 मार्च के मध्य संपादित होगी। नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ एक अप्रैल से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें