फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो बाइकों में भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 04 Nov 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में सिरसी रोड पर ग्वालखेड़ा गांव के सामने मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना सोनकपुर के भिड़वारी गांव निवासी उज्ज्वल सिंह मंगलवार देर रात साढ़े आठ बजे अपनी बाइक से बिलारी से भिड़वारी गांव जा रहा था। सिरसी की ओर से 25 वर्षीय अज्ञात बाइक सवार बिलारी आ रहा था। थाना बिलारी क्षेत्र में ग्वालखेड़ा और भिड़वारी के बीच दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला है कि उज्ज्वल सिंह तो अपनी साइड पर आ रहा था, लेकिन घटनास्थल के पास अचानक अज्ञात बाइक सवार गलत साइड की ओर बाइक लेकर चला गया। इस दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने से सीधी भिड़ंत हो गई। सिर के बल सड़क पर गिरने से अज्ञात बाइक सवार को काफी चोटें आईं, जबकि उज्ज्वल सिंह भी घायल हो गया। उज्ज्वल के परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल में ले गए। राहगीरों की सूचना पर गंभीर घायल अज्ञात बाइक सवार को बिलारी पुलिस उपचार के लिए सीएचसी लेकर आई। सीएचसी में चिकित्सक ने जांच के बाद बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा प्रयास करने के बाद भी मृतक बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई। उसकी बाइक पर पंजाब राज्य का पंजीकरण नंबर दर्ज है। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें