ठाकुरद्वारा। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ठाकुरद्वारा के गांव लोंगी खुर्द निवासी अमित सैनी (26) पुत्र उदल सिंह उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित महुआ खेड़ा गंज की एक फैक्टरी में काम करता था।
वह बुधवार को रात करीब 10 बजे फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। रेलवे फाटक पर उसकी बाइक में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों बाइकों में भीषण भिड़ंत हुई। जिसमें अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक चल रहा महुआ खेड़ा गंज निवासी सलमान भी गंभीर घायल हो गया। सलमान को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची काशीपुर आईटीआई थाना पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। अमित सैनी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद