फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चेक बाउंस होने के मामले में एक साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। भगतपुर थाना क्षेत्र के चतरपुर नायक निवासी मुख्तार सिंह ने काशीपुर की कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें बताया कि उसने ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर के महुआ खेड़ा गंज निवासी समशुल आफरीन और एनएन शहीदी को उनकी पार्टनरशिप वाली बायो ऑर्गेनिक नेचुरल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स महुआखेड़ा गंज के लिए 57 लाख रुपये उधार दिए थे। इसके बदले में दोनों ने उसे एक चेक दिया था।
विज्ञापन

मुख्तार का आरोप है कि जब उसने चेक बैंक में लगाया तो खाते में पर्याप्त राशि न होने पर चेक बाउंस हो गया। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद एनएन शहीदी को एक साल की सजा सुनाई है। वहीं मुख्तार सिंह को 68.4 लाख रुपये भुगतान करने को कहा है। एनएन शहीदी के पार्टनर समशुल आफरीन की मौत हो चुकी है। वहीं मुख्तार सिंह को 68.4 लाख रुपये में से 40 हजार रुपये राजकोष में जमा के आदेश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें