फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी को एक ट्वीट पर शोहदा जेल में

Sat, 25 Mar 2017 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मनचलों से परेशान होकर हॉस्टल छोड़कर रिश्तेदारों के घर छिपती फिर रही पॉलीटेक्निक की छात्रा ने सीएम योगी आदित्य नाथ से ट्विटर पर शिकायत की तो लापरवाह पुलिसकर्मी एक्शन मोड में आ गए। शुक्रवार को मनचले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि अभी भी इस मामले में आरोपी का दूसरा साथी पुलिस की पकड़ से दूर है। आगरा की रहने वाली छात्रा ने सीएम योगी आदित्य नाथ को मनचले की गिरफ्तारी के बाद थैंक्स कहा है। साथ ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। 

एसपी सिटी अभिषेक यादव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, इस मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि 21 फरवरी को मूलरूप से आगरा के शमसाबाद निवासी पॉलीटेक्निक छात्रा ने दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई थी। छात्रा सिविल लाइंस में किराए पर रहकर एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है।

मनचलों के कारण उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया था और हॉस्टल भी खाली कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी नहीं पकडे़ गए तो उसने सीएम योगी आदित्यनाथ को गुरुवार को ट्वीट कर मनचलों की गिरफ्तारी की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें