फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा ढकिया डिलारी मार्ग पर रविवार शाम करीब चार बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता पुत्र भी गंभीर घायल हो गए। थाना डिलारी के ढकिया नगर पंचायत के वार्ड तीन निवासी मोहम्मद नदीम (28) पुत्र मुजाहिद सऊदी अरब में एक होटल पर सुपरवाइजर का काम करता था। उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है।
इस खुशी में शामिल होने के लिए वह नौ दिन पहले सऊदी अरब से अपने घर घर आया हुआ था। वह बेटे के जन्म की खुशी में घर पर होने वाली मिलाद के लिए कुछ सामान खरीदने अपने दोस्त साकिब पुत्र आरिफ के साथ बाइक से ठाकुरद्वारा आया था।
विज्ञापन

वहां से शाम करीब चार बजे सामान खरीद कर बाइक से घर लौट रहा था। डिलारी मार्ग पर गांव पसियापुर पदार्थ के पास सामने से दूसरी बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
दोनों बाइकें इतनी तेज रफ्तार में थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को एंबुलेंस से नगर की सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। इनमें से मोहम्मद नदीम को ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। उसके साथी साकिब को किसी अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने अस्पताल में मोहम्मद नदीम के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहम्मद नदीम की मौत से उसके परिवार में बच्चे के जन्म की खुशी गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें