डीजे और जनरेटर के बिजली के तार के संपर्क में आने से हादसा
रनियाठेर निवासी अनुज की बेटी की बरात गदईखेड़ा से आई थी। बरात में पिकअप में डीजे और जनरेटर रखा हुआ था। चढ़त के दौरान बराती नाचते-गाते हुए जा रहे थे। गांव रनियाठेर का सोरन (26) पुत्र बनवारी भी बरात चढ़त देख रहा था। इसी दौरान डीजे और जनरेटर से निकलने तार ट्रांसफार्मर पर जा रही बिजली लाइन से टकरा गए। इससे करंट फैल गया। करंट की चपेट में आए सोरन (20) बुरी तरह झुलस गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।
गांव में पसरा मातम
परिजन और ग्रामीण उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां गम बदल गई। शादी की रस्में औपचारिक रूप पूरी कर बरात विदा कर दी। परिजनों ने बिना पोस्ट मार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।