फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: हसनपुर में कुत्तों का हमला, एक और बालक की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 01 Apr 2021 02:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार दूसरे दिन खेत पर 12 वर्षीय एक बालक को कुत्तों के झुंड ने निशाना बना लिया। नोच-नोच कर गांव दीपपुर निवासी 12 वर्षीय तनिष्क चौहान को मार डाला। 

विज्ञापन


बालक गुरुवार सुबह घर के पास ही खेत में अपनी ट्यूबवेल चलाने के लिए गया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से कुत्तों के झुंड को लाठी-डंडों से भगाया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

मृतक तनिष्क परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया है। ग्रामीणों में आवारा कुत्तों के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कुत्तों के झुंड को पकड़वाने की मांग की है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि एक दिन पूर्व पड़ोसी गांव रामपुर भूड़ में बुधवार शाम को खेत पर माता-पिता के साथ गए 11 वर्षीय बालक पर हमला कर इन्हीं कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें