कुंदरकी के ग्राम फत्तेहपुर खास निवासी जुनैद आलम जिनके साथ हुई है साइबर ठगी संवाद
कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम फत्तेहपुर खास निवासी भाकियू नेता जुनैद आलम ने मुरादाबाद के साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते 21 अगस्त को उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये की धनराशि निकाली गई। दो बार में 50,50 हजार रुपये निकाले जाने के मैसेज आए थे तो साइबर ठगी का आभास हुआ जिसके बाद बैंक में फोन कर खाते से पैसे निकालने पर रोक लगवाई। जुनैद आलम ने बताया कि 17 और 18 अगस्त को दो दिन से फोनपे ने काम नहीं किया जिससे स्पष्ट हो रहा है कि साइबर अपराधियों ने उसका मोबाइल हैक कर ठगी की घटना को अंंजाम दिया है। इस मामले में साइबर थाने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और ठगी की गई धनराशि रिफंड कराने का भरोसा दिलाया है। वहीं इससे पहले मोबाइल हैक कर साइबर ठगी के मामले सामने आ चुके है लेकिन साइबर ठगी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।