फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक घंटे की बारिश ने खोली गड्ढा मुक्त सड़कों की पोल

Mon, 16 Jun 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। रविवार को एक घंटे की बारिश ने गड्ढा मुक्त सड़कों के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जर्जर हाल सड़कों में बने बड़े-बड़े गड्ढों में गंदा पानी भरने से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। गांवों के संपर्क मार्गों का बुरा हाल होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कांठ क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग, कांवड़ पथ मार्ग, मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग और कांठ-अमरोहा मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश से पहले इन सड़कों के गड्ढों को भरवाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया गया। अब बारिश होने से सड़कों में बने गड्ढों में पानी भरने से लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। जर्जर हाल सड़कों से होकर सावन माह में शिवभक्त कांवड़िये निकलेंगे। जबकि पिछले कुछ समय पहले ही विभाग ने सड़काें को गड्ढा मुक्त कराने का दावा किया था। लेकिन अब हो रही बारिश इन दावों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें