फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के डीजल टैंक में ब्लास्ट, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आरटीओ कार्यालय के पास एक कबाड़ी के यहां ट्रक के डीजल टैंक को काटने के दौरान उसमें ब्लास्ट हो गया। टैंक को काट रहे युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई। शनिवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए दिल्ली में पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। मझोला पुलिस इस पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश में जुटी थी। पुलिस का कहना है कि उनको मामले की जानकारी ही नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को थाने पहुंचे अमरोहा के डिडोली थानाक्षेत्र स्थित इकबाल नगर निवासी अजीम ने बताया कि उनका भाई मोईन (32) आरटीओ कार्यालय के पास स्थित खुशी ट्रेडर्स के यहां नौकरी करता था। यहां कंडम हो चुके वाहनों को खरीदने के बाद उनके पार्टस को काटकर बेचने का काम किया जाता है। शुक्रवार शाम को पांच बजे वह ट्रक का डीजल टैंक गैस कटर से काट रहा था। इस दौरान ही टैंक में गैस भर गई। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि उस वक्त टैंक में डीजल भी पड़ा था। गैस कटर से ट्रक के टैंक का ढक्कन काटने के दौरान ब्लास्ट हो गया। जिसकी वजह से मोईन गंभीर रूप से झुलस गया। उसको उपचार के लिए दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में रात करीब ढाई बजे उपचार के दौरान मोईन की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए अजीम ने थाने में शनिवार सुबह सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने यहां से कागजी कार्रवाई पूरी की गई तो शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया जा सका है। मोईन के परिवार में पत्नी शाहजहां और पांच बच्चे हैं। जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
एसएचओ से लेकर चौकी इंचार्ज तक करते रहे जानकारी से इंकार
मुरादाबाद। जिस जगह हादसा हुआ है, उससे करीब सौ मीटर की दूरी पर ही ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी है। शनिवार दोपहर जब चौकी पर जाकर हादसे के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया गया तो पुलिस ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। एसएचओ मझोला रूपेंद्र गौड ने बताया कि उनको भी शाम तक जानकारी नहीं हो सकी, इसके पीछे की वजह उन्होंने सर्किट हाउस में ड्यूटी होना बताया है। एसएचओ ने बताया कि देर शाम को हादसे का पता चला है। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी को मामले की जांच दी है।
विज्ञापन

बयान
‘हमारे यहां पर स्क्रैप का काम होता है। कंडम वाहन, नीलामी के वाहन सहित वाहनों के खराब पार्टस भी खरीदे जाते हैं। इसी तरह से ट्रक का डीजल टैंक भी खरीदा गया था। मोईन करीब 10-15 साल से हमारे यहां पर काम कर रहा था। अक्सर गैस कटर से वाहनों के पार्टस काटने का काम मोईन ही करता था। गैस कटर से डीजल का टैंक काटने के दौरान ही हादसा हुआ है। जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे की वजह टैंक में गैस भर जाना है, क्योंकि उसका ढक्कन खोलना वह भूल गया था।
विज्ञापन

शबनम, मालकिन खुशी ट्रेडर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें