फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निजी बसों के मुंशी पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में गालियां देते हुए निजी बसों के मुंशी को धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के नामजद आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लाडलाबाद निवासी राजेंद्र सिंह कांठ-अमरोहा मार्ग पर चलने वाली निजी बसों पर मुंशीगिरी करता है। 21 जुलाई को राजेंद्र क्षेत्र के उमरी कलां पाठंगी तिराहा पर अपनी कार में बैठा था। तभी उमरी कलां जुम्मे के बाजार निवासी काले कन्हैया और फईम ने बस में सवारियां बैठाने को लेकर गालियां देते हुए राजेंद्र पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसे वह गंभीर घायल हो गया था। लोगों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में घायल राजेंद्र के पिता रामचंद्र सिंह ने काले कन्हैया और फईम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने इनमें से काले कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के न्यायालय में पेश किया गया है। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें