फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सावन के दूसरे को सोमवार को भक्तों ने मंदिर में किया जलाभिषेक

Tue, 22 Jul 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सावन मास के दूसरे सोमवार को नगर और देहात इलाके में स्थित मंदिरों पर बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। दोपहर तक हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थों के आने का सिलसिला जारी रहा। तहसील के वकीलों ने दूसरे सोमवार की वजह से अदालतों में कार्य स्थगित रखा।
विज्ञापन

सोमवार के दूसरे को लेकर रविवार शाम से ही क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गईं थीं। सोमवार तड़के से भक्तों का मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करने और जलाभिषेक करने का सिलसिला शुरू हो गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले जो कावंड़िये शाहबाद और बेरनी शिव मंदिर को जाते हैं वह भी मुरादाबाद से बिलारी हाईवे पर होकर गुजरते हैं। सोमवार तड़के से आने वाले कांवड़िये दोपहर बाद तक आए और उन्होंने मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
मंदिरों के मुख्य गेट के पास बैठे महिलाएं और बच्चे फूल और बेल पत्र आदि कई तरह की पूजन सामग्री बेच रहे थे। बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने भी मंदिरों में जाकर पूजन और जलाभिषेक किया। नगर में स्टेशन रोड रेलवे ओवरब्रिज के निकट स्थित प्राचीन शिव मंदिर, हाईवे पर बस स्टैंड के निकट स्थित शिव मंदिर, शाहबाद रोड स्थित पौड़ाखेड़ा मंदिर आदि में बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। सावन के दूसरे सोमवार के उपलक्ष्य में तहसील बार एसोसिएशन बिलारी की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सावन के दूसरे सोमवार को अधिकतर वादकारियों के तहसील न आने से सभी स्थानीय अदालतों में एक दिन के लिए न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाएगा।
विज्ञापन

हाईवे पर कांवड़ियो के आगमन के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर एसडीएम विनय कुमार सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा आदि हाईवे समेत क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर भ्रमण करते रहे। नगर में हाईवे स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कराया। सावन के दूसरे सोमवार के उपलक्ष्य में बिलारी के नगर और देहात इलाके में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें