फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अनुष्ठान के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ में दीं आहुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के प्राचीन माता महाकाली मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय 56 वें वार्षिकोत्सव और धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-शांति की प्रार्थना की। साथ ही भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन


नगर में पुरानी गुड़ मंडी स्थित प्राचीन माता महाकाली मंदिर से नगर ही नहीं दूर दराज के श्रद्धालुओं की भी आस्था जुड़ी है। चैत्र नवरात्र में तीन दिवसीय वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान होता है। इस बार 56 वां वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार से शुरू हुआ है। प्रथम दिन महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया था। दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह पंडित शिवम शर्मा ने मंत्रोचारण करते हुए मंदिर परिसर में यज्ञ कराया। जिसमें कमेटी के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह विश्नोई पत्नी संग मुख्य यजमान रहे। दोपहर को मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस दौरान माता रानी और श्री राम के जयकारों की गूंज रही। इस अवसर पर कुलदीप विश्नोई, मोहित विश्नोई, संदीप विश्नोई, आलोक शंकर वर्मा, प्रदीप कुमार, अभि विश्नोई, आकाश विश्नोई, संदीप शर्मा, आशीष कुमार, विजेंद्र विश्नोई, राकेश वर्मा, मनोज विश्नोई, रजत विश्नोई, खूब सिंह, रवि सैनी, प्रकाश कुमार, देवेंद्र कश्यप, जसवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें