फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अंतिम दिन पंचायत मतदाता सूची पर आए डेढ़ हजार दावे

Wed, 31 Dec 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ग्राम पंचायत की अनन्तिम मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति के अंतिम दिन मंगलवार को तहसील में लगभग डेढ़ हजार दावे आए। कई ग्रामों में शिकायतकर्ताओं ने बीएलओ पर पक्षपात बरतने के आरोप लगाए। एसडीएम ने सभी दावे और आपत्तियों की जांच के निर्देश बीएलओ को दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की अनन्तिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही अधिकतर ग्रामों में पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। अनन्तिम मतदाता सूची देखने के बाद ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अनन्तिम मतदाता सूची का अध्ययन कर यह जानकारी जुटाई कि उनके समर्थक किन वोटरों के नाम नहीं आ सके हैं। ऐसे ही दावेदारों ने मंगलवार को नए वोट बनने के दावे भरकर तहसील कार्यालय में जमा किए। कई ग्रामों में मतदाता सूची में शामिल नामों पर यह कहकर आपत्ति दर्ज कराई गई कि संबंधित वोटर संबंधित ग्राम पंचायत में निवास नहीं कर रहे हैं।
मंगलवार दोपहर एसडीएम के समक्ष बिलारी ब्लॉक के रुस्तमनगर सहसपुर, जलालपुर, सरथल, अहमदाबाद कसौरा, इमरतपुर स्योंडारा, नगलिया शाहपुर, डांडा दम्बूनगला, मंगूपुरा, खंडुआ, गौरा शाहगढ़, मल्लपुर सिधारी, भिड़वारी, ग्वारऊ, स्योंडारा, धर्मपुर कलां, खाबरी अव्वल ग्राम पंचायत की सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां आईं। कुंदरकी ब्लॉक के नगला हासा, चकफाजलपुर, असालतनगर बघा, तेवर पटटी काजीपुरा, सुल्तानपुर, असदपुर, मैनाठेर, रतनपुर, ताहरपुर, गुरेर, हरियाना आदि से संबंधित आपत्तियां आईं। कई आपत्तियों में बीएलओ पर स्थानीय चुनावी गुटबाजी में शामिल होने का आरोप लगाया गया। सहसपुर गांव में वर्तमान ग्राम पंचायत सदस्य और पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य दोनों ने अपने ही नाम मतदाता सूची से काटे जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत देकर और नया दावा भरकर जांच कराने की मांग उठाई। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित समय अवधि तक ग्राम पंचायतों की अनन्तिम मतदाता सूची पर जो भी आपत्तियां मिली हैं उनकी नियमानुसार बीएलओ से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें