कांठ। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार कांठ विधानसभा क्षेत्र के 212 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 455 पोलिंग बूथों पर आयोजित किए गए विधानसभा क्षेत्र स्तरीय मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों ने उपस्थित रहकर नए वोट बनाने के लिए आवेदकों से फॉर्म भरवाए।
कांठ के एसडीएम/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मयंक कुंडू ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है, जो लोग सूची में शामिल होने से छूट गए हैं या पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सूची में शामिल से रह गए हैं, वह आगामी 24 अक्तूबर को भी आयोजित होने वाले मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ दिवस में बीएलओ से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।