फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दस लाख नकदी व एक कार नही मिलने पर दूल्हे ने नहीं लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर दूल्हे समेत परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।थाना क्षेत्र के राजपुर केसरिया गांव निवासी मानसी विश्नोई पुत्री राजीव विश्नोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया 21 फरवरी 2023 को आशीष वाटिका काशीपुर उधम सिंह नगर में उसकी शादी अमन विश्नोई पुत्र सतेंद्र विश्नोई निवासी सुभाष नगर आवास विकास कॉलोनी काशीपुर से हो रही थी। दूल्हे अमन विश्नोई ने दस लाख रुपये व एक कार की मांग की। उसके बाद फेरे लेने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ तनातनी हो गई।
विज्ञापन

विवाद अधिक बढ़ जाने पर लड़की ने दहेज लोभी के साथ सात फेरे लेने से मना कर दिया। आरोप है कि होने वाले पति व उसके साथियों ने राजपुर केसरिया गांव पहुंचकर शादी के लिए दबाव बनाया।
शादी नही करने पर तमंचे लहराते हुए देख लेने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी अमन विश्नोई, उसके पिता सत्येंद्र विश्नोई, मां देवल विश्नोई, साकेत विश्नोई, अंकिता, बहनोई अंकुर सहित उसके दोस्तों के खिलाफ दी। तहरीर में लगाए आरोपों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें