फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर के स्मार्ट सिटी प्रोजेकट की तर्ज पर मुरादाबाद में होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने की गुंजाइश तलाशने नगर आयुक्त संजय कुमार चौहान ने जयपुर का दौरा बीते दिनों किया। महानगर वापस आने के बाद उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जयपुर मुरादाबाद की तुलना में बहुत आगे है। बहुत जल्द स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ी जयपुर की तकनीकी टीम महानगर का दौरा करेगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के 12 प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तैयार होने के बाद 264 करोड़ की डीपीआर पर प्राइवेट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) रु द्राभिषेक प्राइवेट लि. काम कर रही है। अगस्त महीने तक यह काम पूरा हो सकेगा। नगर आयुक्त प्रोजेक्ट रिपोर्ट में नए अभिनव प्रयोग करने के लिए जयपुर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को समझा। वहां सालों पहले बिजली की लाइनें भूमिगत की जा चुकी है। वहां द्रव्यवती नदी के किनारों का सौंदर्यीकरण किया गया है। इतना ही नहीं, साइकिल बूथ बनाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया है। नेशनल ऑपरेटिव सिस्टम के जरिए पूरे शहर की गतिविधियों पर सड़क के किनारे अतिक्रमण पर निगाह बनाकर रखी जाती है। स्ट्रीट लाइट पर स्काडा का इस्तेमाल करने के आटोमेटिक सिस्टम विकसित किया गया है। नगर आयुक्त के मुताबिक जयपुर की तरह ही कई प्रोजेक्ट पर महानगर में काम चल रहा है। 2020 में कुछ काम जमीनी स्तर पर नजर आने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें