फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगतपुर के गांव में गला घोंटकर महिला की हत्या

Tue, 27 Oct 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव मुड़िया द्वितीय उर्फ गंजोवाली में रविवार की रात एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह उसकी लाश घर में पड़ी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन



देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शक के घिरे में आई दो करीबियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुड़िया द्घितीय उर्फ  गंजो वाली गांव निवासी मो. इनायतुल्ला उत्तराखंड के पीरूमदारा स्थित एक दरगाह पर रहते हैं।


गांव में उनकी पत्नी भूरी (50) परिजनों के साथ रहती थी। रविवार की रात भूरी घर के बाहर बने कमरे में सोई थी। सोमवार की सुबह काफी देर तक नहीं जागने के कारण परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। इसके बाद उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो भूरी बेसुध पड़ी थी। नजदीक से देखा तो भूरी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी गांव में फैली तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर भूरी के पति इनायतुल्ला भी गांव पहुंच गए। खबर मिलने पर एसओ भगतपुर अखिलेश प्रधान भी फोर्स संग पहुंच गए।  उन्होंने ग्रामीण से पूछताछ की। गांव में जांच पड़ताल की।


बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूेर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई थी। एसएसपी निनित तिवारी ने बताया कि महिला की हत्या में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें