अब तक ये विवाद आए सामने
पुलिस की अब तक की जांच में जो विवाद सामने आए हैं। उनमें पिछले दिनों यूनियन स्कूल के पास एक नाबालिग छात्र से विवाद, एक ठेकेदार से विवाद सामने आया है। इसके अलावा छात्र राजनीति में सक्रिय रहते समय कुछ अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने के मामले भी सामने आए हैं। एक दंपती विवाद में युवक के साथ खड़े होकर उसकी मदद का मामला भी है। इन्हीं विवादों में लोगों से पूछताछ की जा रही है।
लॉरेंस ग्रुप से जुड़े अपराधियों पर नजर
जिस अंदाज में हत्या की गई, वह किसी प्रोफेशनल अपराधी का लगता है। अपने शहर के कुछ अपराधी दिल्ली जेल में रहे हैं। वर्तमान में भी उनकी सक्रियता दिल्ली में है। उनके विषय में लॉरेंस ग्रुप से जुड़ने का भी इनपुट है। उन पर पुलिस की विशेष नजर है।
पुलिस टीमें एएमयू शिक्षक की हत्या में लगातार काम कर रही हैं। कई विवाद सामने आए हैं। उन्हीं में कुछ ऐसे अपराधी हैं, जो अलीगढ़ के रहने वाले हैं, दिल्ली में सक्रिय हैं। सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। -मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी