फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रदेश संगठन महामंत्री का पंच जिले के नेताओं पर पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने पांच मिनट तक फ्रंंटल संगठन के नेताओं से सवाल और जवाब जिले के कई नेताओं पर भारी पड़ गया। युवा मोर्चा के नेता ने बताया कि उनका एक दल महिला संगठनों के साथ भ्रमण कर रहा था। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष को पूरा कार्यक्रम ही नहीं मालूम था।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने एक बैंक्वेट हाॅल में नगर निकाय चुनाव की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने पूछने पर बताया कि उनका संगठन नए मतदाता सम्मेलन करा रहा है लेकिन महिला संगठनों की टोली के साथ दो दल भ्रमण करते हैं। इस मामले में संगठन महामंत्री ने स्पष्ट किया कि वह कार्य महिला संगठन के खाते में जाएगा।
इसी प्रकार महानगर महिला मोर्चा के अध्यक्ष ने प्रदेश के कार्यक्रमों से अनभिज्ञता जताई। एससी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष गोल मोल जवाब देकर बैठ गए। संगठन मंत्री को समझने में देर नहीं लगी कि मोर्चा किसी शहर के एक बड़े नेता के इशारे पर पार्टी के कार्यक्रमों को गड़बड़ा रहा है। इस मामले में उन्होंने पार्टी की तरफ से निर्धारित बूथ अध्यक्ष, समिति और मतदाता जनसंपर्क के कार्यक्रमों को ठीक ढंग से लागू करने की हिदायत दी। मंच पर बैठे नेता भी समझ गए कि युवा मोर्चा से जुड़े लोग किस नेता की परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन



बागियों को समझाने में जुटे भाजपा नेता : भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने बागियों के मामले को काफी गंभीरता से लिया है। इस मामले में शहर के भाजपा नेता बागियों को मनाने के लिए जुट गए हैं। बागी नेताओं का मानना है कि महानगर संगठन एक ही नेता के इशारे पर काम करता है। आरोप है कि एक ही नेता के इशारे पर टिकट काटे गए हैं जबकि महानगर के नेताओं का कहना है कि मंडल अध्यक्षों की राय से टिकट वितरित हुए हैं। इनमें सभी जाति धर्म का संतुलन बनाया गया है। भाजपा के एक अन्य गुट का मानना है कि बागियों का वार्डों में कोई खास प्रभाव नहीं है। क्योंकि वोट भाजपा के नाम पर ही पड़ता है।
भाजपा ने चंद्रनगर वार्ड 17 में बागियों की सूची में किशन सैनी का नाम डाला है। इस मामले में बूथ उपाध्यक्ष किशन सिंह का कहना है कि वह बागी नहीं है। पूरी तरह भाजपा के साथ हैं। चुनाव की घोषणा के बाद से ही पार्टी प्रत्याशी कमला वर्मा का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें