फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी महिला की अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने एक महिला की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो महिला के पति को दिखाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे कई बार रकम भी ऐंठ ली। आरोपी ने फिर से रकम देने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाया। उसने रकम देने से इन्कार किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
पीड़ित महिला का पति कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करता है। इससे पहले वह दरी की फेरी लगाने का काम करता था। तब काम के सिलसिले में उसके घर लोगों का आना जाना रहता था। आरोपी नासिर उसके घर जाता था। इसी दौरान आराेपी ने किसी व्यक्ति से बात करते हुए उसकी पत्नी का फोटो खींच लिया था। इस फोटो को महिला के पति को दिखाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने महिला से रुपये भी वसूल लिए। इतना ही नहीं उसे तरह-तरह से परेशान भी किया। आरोपी दो साल तक महिला को ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन

रुपये न देने पर वीडियो को उसके पति को दिखाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देता था। परेशान होकर महिला ने अपने पति को पूरी घटना बता दी, जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई। पंचायत में आरोपी ने अपनी गलती मानी और वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन उसने वीडियो डिलीट नहीं की। आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी नासिर और समीर के खिलाफ आईटी एक्ट और रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर पोस्ट किए फोटो और वीडियो

महिला के पति ने बताया कि नासिर ने फेसबुक पर समीर अली के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर फोटो-वीडियो वायरल किए। वीडियो और फोटो को डिलीट करने के लिए महिला से नासिर दो बार में 50-50 हजार रुपये, एक बार में 10 हजार, एक बार 8 हजार रुपये ले चुका है। अब नासिर ने एक लाख रुपये की मांग की, जिससे तंग आकर पीड़िता और उसके पति ने आरोपी और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन




पति बोला : वीडियो वायरल होने से रिश्तेदारों ने बना ली दूरी

महिला के पति ने बताया कि आरोपी ने पंचायत में स्वीकार किया था कि वह वीडियो और फोटो डिलीट कर देगा, लेकिन आरोपी ने फिर से ब्लैक मेलिंग शुरू कर दी थी। महिला के पति ने बताया कि वइ इतना परेशान हो चुका है कि उसके रिश्तेदारों ने घर आना छोड़ दिया। मुझे भी कोई रिश्तेदार अपने घर नहीं बुलाता है। परिवार के लोग भी अब कोई वास्ता नहीं रखते हैं। वीडियो वायरल होने से मेरी बहुत बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें