फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अनुसूचित जाति के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल होने पर दो के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अनुसूचित जाति के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। आरोपियों ने खुद वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। मझोला थाने में इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता सविकांत की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार निवासी सविकांत भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री हैं। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को वह बैंक काॅलोनी निवासी आकाश कुमार, लाइनपार मंडी समिति निवासी संजू और गांगन तिराहा निवासी रविंद्र सिंह के साथ बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें अनुसूचित जाति के बारे में अपशब्द कहे जा रहे थे। वीडियो मझोला के लाइन पार निवासी निकिल ठाकुर और अरुण ठाकुर ने यह वीडियो वायरल किया है। सीओ सिविल लाइंस डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें