फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेस्टोरेंट और प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे में शामिल है मो.फैजान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्रेटर नोएडा में एनआरआई से पौने तीन करोड़ की ठगी करने वाले तांत्रिक मोहम्मद फैजान ने मुरादाबाद में भी कई धंधे किए थे। उसने प्राॅपर्टी डीलिंग का धंधा किया। इसके अलावा कांठ रोड पर एक रेस्टोरेंट खोला था लेकिन ज्यादा दिन रेस्टारेंट चल नहीं पाया। इसके बाद मोहम्मद फैजान ने रेस्टोरेंट बंद कर दिया था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद फैजान ने शहर में अपने कुछ पार्टनरों के साथ आवासीय कॉलोनी बनाई थी। हालांकि काम पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा दिल्ली रोड पर 2021 में एक रेस्टोरेंट बनाया था। इसमें कुछ अन्य पार्टनरों के साथ काम शुरू किया। कुछ दिन बाद ही रेस्टारेंट बंद कर दिया था। इसके अलावा दिल्ली रोड, पीलीकोठी चौराहा और कटघर क्षेत्र में भी मोहम्मद फैजान ने अपने दफ्तर खोलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का धंधा किया है।
विज्ञापन

मोहम्मद फैजान के जिगर काॅलोनी, कांठ रोड पर हरथला रेलवे क्रासिंग के पास और नया मुरादाबाद में फ्लैट और प्लॉट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें