बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन बिलारी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आठ सितंबर की दोपहर बारह बजे तहसील मुख्यालय पर होगा।
तहसील बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य शिरीष मेहरोत्रा बार की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराएंगे। समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर जिला पंचायत मुरादाबाद की अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह को बुलाया गया है। अन्य अतिथियों के तौर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहेंगे। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बुधवार शाम हुई बैठक में तय किया गया कि शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। समारोह में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष भगवान सरन माथुर और संचालन निवर्तमान महासचिव चौधरी अनोद कुमार सिंह ने किया।