फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ में श्रद्धालुओं के लिए ट्रोनों में कोच बढ़ाएगा रेलवे 

Tue, 12 Jul 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रेल न्यूज
विज्ञापन
सावन के महीने में शिव भक्तों के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। शिव भक्तों को आने - जाने में दिक्कत न हो इसके लिए हरिद्वार की दिशा में जाने वाली ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला किया गया है। प्लानिंग स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जाएंगे। पहले चरण में बरेली-हरिद्वार, सहारनपुर-हरिद्वार, दिल्ली-हरिद्वार, शामली-हरिद्वार, ऋषिकेश - हरिद्वार पैसेंजर ट्रेनों में कोच बढ़ाने की प्लानिंग है। ये काम 19 जुलाई से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सावन में बड़ी संख्या में भक्त हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करते हैं और वहां से कांवड़ लेकर आते हैं। ऐसे में हरिद्वार की ओर जाने वाली गाड़ियों में जबरदस्त भीड़ रहती है। जिसे देखते हुए रेलवे ने कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। हरिद्वार से चलने वाली ट्रेनों पैसेंजर गाड़ियों में कोच बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही कुछ मेल गाड़ियों में भी कोच बढ़ाने की योजना है।

इसमें मुरादाबाद से होकर जाने वाली गाड़ियां भी शामिल हैं। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। भीड़ बढ़ने से नियमित यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रियों की सुविधा को देखते इंतजाम किए जाएंगे। मुख्यालय को सावन के अंतिम सोमवार पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। 
विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर- डीआरएम ने बताया कि ट्रेनों में सुरक्षा पर विशेष रूप से जोर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके लिए आरपीएफ की अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश और उसके आसपास के स्टेशनों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। भीड़ अधिक होने के कारण कोशिश रहेगी कि कोई भी यात्री ट्रेनों की छतों पर न चढ़े। हालांकि हरिद्वार से लक्सर तक ट्रैक पर इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। इसके बावजूद फोर्स तैनात की जाएगी, जिससे यात्री छत पर चढ़ने न पाएं। स्टेशनों से भी लगातार एनाउंसमेंट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें