फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एबीएसए के खाते से निकाल ली रकम

Thu, 09 Mar 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में साइबर क्राइम की वारदातें नहीं रुक रही हैं। अब ठगों ने खंड शिक्षाधिकारी (एबीएसए) के खाते से पांच बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने बैंककर्मी बनकर एबीएसए को फोन किया और कहा कि अगर नया एटीएम कार्ड चाहिए है तो पुराने एटीएम कार्ड की गारंटी देनी पड़ेगी।
विज्ञापन


बातें में आए एबीएसए ने फोन पर सारी जानकारी दे दी। इसके बाद ठग ने खाते से रकम निकाल ली। एमडीए कालोनी निवासी खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी छजलैट में कार्यरत हैं। उनका बैंकखाता तड़ीखाना स्थित सिंडिके ट बैंक  की ब्रांच में है।

हाल ही में उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा में पत्नी का बैंकखाता खुलवाया है। आरोप है कि बुधवार दोपहर सुरेश त्यागी के पास एक व्यक्ति ने कॉल की। खुद को बैंक कर्मचारी बताया। आरोपी ने उनसे कहा कि नए अकाउंट का एटीएम कार्ड जारी करने के लिए एक पुराने एटीएम कार्ड की गारंटी चाहिए।
विज्ञापन


एबीएसए ने बैंक का नया सिस्टम समझकर अपने एटीएम कार्ड का नंबर कॉलर को बता दिया। इसके बाद ठग ने पांच बार में एबीएसए के बैंकखाते से पांच-पांच हजार रुपये करके 25 हजार रुपये निकाल लिए।

मोबाइल पर मैसेज मिलने पर अधिकारी को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने बैंक से ट्रांजेक्शन रुकवा दी। सिविल लाइंस थाने में अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि थाने में तहरीर दी गई है। एसएचओ सिविल लाइंस डीके शर्मा ने बताया कि सर्विलांस के जरिए ठग की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें