कांठ। बुधवार शाम कांठ क्षेत्र के गांव भागीजोत निवासी परमवीर सिंह का नौकर खेत पर काम कर रहा था। तभी उसे गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए। उसके शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान ग्रामीण भी आ गए। सूचना पर वन दरोगा राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब टीम वहां पहुंची तो एक ही शावक था। माना गया कि एक को आसपास रही मादा तेंदुआ उठा कर ले गई होगी। वह आक्रमक या हिंसक न हो जाए इस लिए एम ने इस एक शावक को भी वहीं खेत में छुड़वा दिया। टीम ने आसपास सर्च अभियान चलाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
...फोटो सं. 10
कानपुर चिड़ियाघर भेजा गया सलेमपुर से पकड़ा तेंदुआ
कांठ। क्षेत्र के गांव सलेमपुर-फजलाबाद के जंगल से चार दिन पहले पकड़ी गई मादा तेंदुआ को अब तक मुरादाबाद के डियर पार्क में रखने के बाद बुधवार की शाम वन विभाग की टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे कानपुर चिड़िया घर ले जाकर छोड़ा है। चार दिन पहले उसे पकड़ने के बाद से डियर पार्क में रखकर चिकित्सीय परीक्षण और इलाज आदि कराया जा रहा था। संवाद
..फोटो सं. 11