फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अब 10 जून को हो सकती है मंडलीय खरीफ गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने भले ही मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर मंडल की संयुक्त रूप से प्रस्तावित मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी को 29 मई को कराने की तैयारी की है लेकिन अभी शासन से इसकी तिथि को स्वीकृति नहीं मिल सकी है। अब इसकी तिथि 10 जून के आसपास तय होने के आसार हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से हर साल ही एक संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित की जाती है, इस बार जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी मुरादाबाद के टीएमयू में 29 मई को कराने की तैयारी की थी। इसमें तीनों मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों के साथ साथ कृषि मंत्रालय के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बेहतर कृषि उपज, आधुनिक खेती आदि विस्तार से चर्चा की जाएगी। एक वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने बताया कि अभी शासन से इसे अनुमति नहीं मिल सकी है। शासन ने तिथि व स्थान भी तय नहीं किया है। यही कारण है कि शासन को एक प्रस्ताव 10 जून की तिथि घोषित करने के लिए भी भेजा गया है। यह गोष्ठी मुरादाबाद में ही होगी, इस पर भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें