फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अब जिला अस्पताल में 24 घंटे मिलेंगे बच्चों के डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब 24 घंटे बच्चों के डॉक्टर उपलब्ध होंगे। नीट पीजी उत्तीर्ण करने के बाद एमडी के समकक्ष डीएनबी कोर्स करने के लिए एक छात्र ने बुधवार को जिला अस्पताल ज्वाइन कर लिया है। उन्नाव के निवासी डॉ. अमित यादव एमबीबीएस डिग्री धारक हैं। यहां दो साल पढ़ाई करने के बाद परीक्षा होगी। उसे पास करने पर इन्हें बाल रोग विशेषज्ञ की डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन

15 दिन बाद नीट पीजी का एक और छात्र जिला अस्पताल पहुंचेगा। इन दोनों के आने से बच्चा वार्ड में 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता होगी। साथ ही हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी तैयार कर दी गई है। यह आईसीयू से छोटी यूनिट होती है, जहां गंभीर रूप से बीमार बच्चों को मॉनीटरिंग के लिए रखा जाता है। दूसरे छात्र के आने के बाद इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। दोनों छात्र चिकित्साधीक्षक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में पढ़ाई करेंगे। इनके लिए अस्पताल में क्लास रूम, लाइब्रेरी व किताबों की व्यवस्था कर दी गई है। डॉ. राजेंद्र ने बताया कि हर छह माह में दो-दो छात्र जिला अस्पताल में डीएनबी कोर्स के लिए आते रहेंगे। दो साल की पढ़ाई व परीक्षा पास करने के बाद प्रदेश व देश के किसी अस्पताल में नियुक्ति लेंगे। इसके बाद अस्पताल में बच्चों के लिए पीआईसीयू तैयार करने की प्लानिंग है। साथ ही मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करने के लिए भी मानक पूरे किए जा रहे हैं। राष्ट्र स्तर के मेडिकल बोर्ड के निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल को विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें