फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ड्रोन के साथ अब बदमाश दिखने का शोर भी

Fri, 18 Jul 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बुधवार की रात छजलैट के गांव ढाकी में बदमाश दिखने का शोर मचा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सीताराम ने बताया कि रात में पहले नहर के पास और कुछ देर बाद उमरी कलां के रहने वाले आम के बाग के रखवाले इस्लाम को बाग के पास कुछ लोग दिखाई दिए। उसके शोर मचाने पर तमाम गांव वाले लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। लेकिन तब तक वह लोग जा चुके थे। इस संबंध में ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए मंदिर से एनाउंसमेंट कराया गया है। वहीं रजपुरा, अकबरपुर सिहाली में भी बदमाशों के दिखाई देने का शोर मचा। सूचना पर सभी जगह पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों में इस कदर खौफ है कि वह पूरी पूरी रात जाग कर गांवों में पहरेदारी कर रहे हैं। हांलाकि पुलिस की गश्त बढ़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी सूचना पर पुलिस तुरंत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें