फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अब छजलैट के मुंडाला में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 13 May 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। एक सप्ताह में दो तेंदुए पकड़े जाने के बाद भी क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में अब छजलैट के गांव मुंडाला में तेंदुआ देखा गया। जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

दो मई को कांठ के साहूपुर स्थित ब्राइटलेंड स्कूल में तेंदुआ घुस गया था। जिसे तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया था। नौ मई को छजलैट के नक्संदाबाद में तेंदुए ने किसान दलवीर को हमला कर घायल कर दिया। वन विभाग ने इस तेंदुए को उसी दिन रेस्क्यू कर पकड़ लिया था। अब छजलैट के मुंडाला के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया है। इसकी एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि मुंडाला गांव में तेंदुए की सूचना मिली है। वीडियो दो तीन दिन पहले का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। गांव के नीटू, इसरार, वीर सिंह, अनिल, गुड्डू आदि ने तेंदुए को पकड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें