फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 25 साल पुराने मकानों पर नक्शे के नोटिस, भड़के भोला सिंह की मिलक के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोला सिंह की मिलक में दो दशक से अधिक पुराने मकानों के नक्शे पास कराने के लिए एमडीए की ओर से जारी नोटिस से ग्रामीणों में नाराजगी है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एमडीए कार्यालय पहुंचे और नोटिस के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राधिकरण से नोटिस वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन




ग्रामीणों के मुताबिक भोला सिंह की मिलक में अधिकांश मकान 20 से 25 साल पहले बनाए गए थे। हाल में इन मकानों पर एमडीए की ओर से मानचित्र स्वीकृत कराने संबंधी नोटिस चस्पा कर दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब मकान बनाए गए थे, तब यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अधीन था और यहां एमडीए की कोई योजना लागू नहीं थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों से परिवार इन्हीं मकानों में रह रहे हैं। इतने लंबे समय बाद पुराने आवासों के नक्शे को लेकर नोटिस जारी होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में रहने के बावजूद उन्हें एमडीए या नगर निगम की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में पुराने मकानों को लेकर अब नोटिस जारी करना ग्रामीणों के समझ से परे है। ग्राम प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि भोला सिंह की मिलक सोनकपुर देहात विकासखंड में आती है। गौरव कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने भी नोटिस वापस लेने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने एमडीए सचिव पंकज वर्मा से मुलाकात की और अपनी शिकायत रखी। सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें