फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्र को आग लगाने के मामले में सचल दल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में छात्र को पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में महाविद्यालय प्रशासन ने सचल दल को नोटिस भेजा है। प्राचार्य का कहना है कि जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज में आठ जनवरी को दोपहर एक बजे बीकॉम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद हरथला निवासी छात्र फरहाद अली गैलरी में आया था। इसी दौरान उनके साथी छात्र आरुष उर्फ अनुराग और दीपक ने अपने साथियों के साथ फरहाद अली पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरुष और दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके साथ ही महाविद्यालय प्रशासन भी अपने स्तर से जांच कर रहा है। मामले में सीसीटीवी कैमरों से जांच के अलावा थर्ड सेमेस्टर के तीन अन्य छात्रों से भी पूछताछ की है। साथ ही सचल दल के सदस्यों को नोटिस जारी हुए हैं। प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने नोटिस जारी करते हुए सचल दल के सदस्यों से कॉलेज में आने, कॉलेज से जाने के समय की जानकारी के साथ ही सचल दल की उपस्थिति में छात्र द्वारा पेट्रोल लेकर परीक्षा भवन तक पहुंच जाने, घटना के बाद सचल दल के सदस्यों के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से संबंधित सवाल पूछे हैं। हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने बताया कि छात्रों से भी पूछताछ की है। सचल दल से स्पष्टीकरण लिया गया है। इस मामले में जांच जारी है। बृहस्पतिवार को इस संदर्भ में बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें