फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर पंचायत सहायकों को नोटिस

Thu, 29 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। एडीओ पंचायत के निरीक्षण में तीन ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर तीनों पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। एडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को पंचायत सचिवालयों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के एडीओ पंचायत द्विजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने बीती 23 मई को ब्लॉक के पंचायत सचिवालयों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत खाता हमजापुर का पंचायत सचिवालय बंद मिला और पंचायत सहायक प्रगति यादव गैरहाजिर मिली। ग्राम पंचायत खानपुर का पंचायत सचिवालय बंद मिला और पंचायत सहायक बब्लू गैरहाजिर मिला। ग्राम पंचायत हाजीपुर का पंचायत सचिवालय बंद मिला और पंचायत सहायक सलोनी गैरहाजिर मिली।
एडीओ पंचायत ने तीनों गैरहाजिर पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा है तथा संतोषजनक जवाब ने मिलने पर पंचायत सहायक पद से हटाने की चेतावनी दी है। एडीओ पंचायत ने बताया कि पंचायत सचिवालय बंद मिलने से ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है। सभी पंचायत सचिवों को अलग से पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि पंचायत सचिवालयों का निर्धारित समय पर नियमित संचालन होना चाहिए। सचिवालयों पर आने वाले ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के अलावा सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें