फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल सांसद बर्क को नोटिस: बिना नक्शा पास कराए तैयार करवा रहे मकान, प्रशासन बोला- लगेगा जुर्माना.. हो रही जांच

Thu, 12 Dec 2024 10:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण पर एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना का भी प्रावधान है। सांसद ने कहा कि प्रशासन के नोटिस का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बुधवार को एसडीएम ने बिना नक्शा पास कराए मकान का निर्माण कराने पर नोटिस जारी किया है। साथ ही जवाब भी बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे तक देने के लिए कहा है। यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो विनियमित क्षेत्र के नियमों के अनुसार कार्रवाई तय है।

विज्ञापन


जुर्माना भी लगाया जा सकता है। नोटिस में नियम प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र संभल की ओर से कहा गया है कि दीपासराय में जो निर्माण कार्य चल रहा है, उसके लिए कोई स्वीकृति नहीं ली गई है। जबकि यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है।

इसलिए निर्माण कार्य को रोक दिया जाए और कार्यालय में इसकी सूचना लिखित दें। नोटिस में कहा है कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका जाता है तो 10 हजार रुपये जुर्माना व सजा का प्रावधान है। साथ ही प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से तब तक वसूला जाएगा जब तक निर्माण कार्य रूकेगा नहीं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जिलेभर में निर्माण कार्य देखे जा रहे हैं। बिना नक्शा पास कराए कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इसी क्रम में सांसद को नोटिस दिया गया है। उनके मकान का निर्माण भी नक्शा पास हुए बिना ही किया जा रहा है।

नोटिस की जानकारी मुझे नहीं है। यदि प्रशासन की ओर से कोई नोटिस दिया गया है तो उसका जवाब दिया जाएगा। वैसे हमारे मकान का निर्माण एक साल से बंद पड़ा है। - जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद संभल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें