फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 110 निजी स्कूलों के संचालकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बिलारी में कई सामाजिक संगठनों द्वारा ज्ञापन देने और धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने बिलारी के 110 निजी स्कूलों के संचालकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में निर्देशों पर अमल न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नागरिक परिषद बिलारी और भाकियू अराजनैतिक समेत कई सामाजिक संगठनों की ओर से बिलारी में एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर यहां के अनेक निजी स्कूलों पर किताबें, यूनिफॉर्म, री-एडमिशन आदि के नाम पर अधिक वसूली करने और मनमानी करने का आरोप लगाया गया था। बिलारी नगर के गांधी पार्क में इसी मुद्दे को लेकर दो दिन तक धरना प्रदर्शन भी किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी बिलारी कार्यालय से जानकारी करने पर पता चला कि सर्वे कराकर बिलारी क्षेत्र के 110 मान्यता प्राप्त निजी स्कूल चिन्हित किए गए और इन सभी के संचालकों को बीईओ द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया।
ब्लॉक बिलारी के बीईओ विकास कुमार ने चिन्हित निजी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की है। नोटिस में कहा गया है कि किसी भी छात्र से री-एडमिशन के नाम पर कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। पाठ्य पुस्तकें, यूनिफॉर्म और अन्य शिक्षण सामग्री किसी एक विक्रेता से क्रय करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। छात्रों को स्कूलों तक ले जाने वाले वाहन चालकों को नियमों का पूरा पालन करना होगा। जो भी स्कूल संचालक नए दिशा निर्देशों का पालन करने में लापरवाही दिखाएंगे उनके खिलाफ निर्धारित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें