फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को भी नहीं बखंशा.. 150 में सिर्फ आलू-दही

Mon, 10 Oct 2016 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद
विज्ञापन
dahi aaloo
विज्ञापन
घोटालेबाजों की निगाह दरोगा जी की थाली पर भी पड़ गई। डायल 100 की वर्कशॉप में ट्रेनिंग ले रहे 289 पुलिसकर्मियों को डायट के लिए शासन की ओर से प्रति डायट 150 रूपये के हिसाब से महकमें को भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


नवरात्र का व्रत रख रहे पुलिस वालों के लिए भी इतनी ही रकम मिली है। लेकिन व्रत वाले पुलिसकर्मियों को 150 रूपये में 100 ग्राम उबले आलू और 200 ग्राम दही दिया जा रहा है। आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर से शासन की ओर से डायल 100 की वर्कशॉप चल रही है। जिसमें पूरे मंडल से 289 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

प्रशिक्षण 13 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद 15 अक्तूबर तक रेंज के थानाध्यक्षों और वायरलैस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद रेंज के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को डायल 100 का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन

प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे पुलिस कर्मियों को खाने के लिए सरकार ने प्रति डायट 150 रूपये के हिसाब से पुलिस महकमे को भुगतान किया है। स्थानीय स्तर पर इंस्पेक्टर आरबी कौल इसके इंचार्ज हैं।

खाने की व्यवस्था भी वही देख रहे हैं। ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे पुलिसकर्मी पूरे दिन आईएफटीएम में रूकते हैं। इनका खाना भी यहीं बनता है। व्रत वाले पुलिसकर्मियों को भी अलग से डायट दी जा रही है। लेकिन इन्हें दी जा रही डायट पर बमुश्किल 25 से 30 रूपये खर्च आ रहा है। लेकिन शासन की एवज में 150 रूपये वसूला जा रहा है। अपनी थाली में हो रहे इस सुराख से पुलिसकर्मी आहत हैं। पुलिसकर्मियों में इसे लेकर असंतोष पनप रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें