फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: बयान देने नहीं आए जौहर ट्रस्ट के सदस्य, अब अदालत जाएगी पुलिस

Wed, 11 Sep 2019 04:43 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
आजम खान
विज्ञापन

चारों ओर से आरोपों की बौछार के बीच मुश्किलों से घिरते जा रहे सपा सांसद आजम खान के खिलाफ रामपुर पुलिस अब अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है। जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के दौरान किसानों से जबरन जमीन हड़पने के मामले में बुधवार को जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारी अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद प्रशासन ने कोर्ट जाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस की ओर से यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट के बयान दर्ज करने के लिए तीन दिनों की समय सीमा तय की गई थी। इसके बाद भी वे अनुपस्थित रहे। बता दें कि यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट में सपा सांसद आजम खान, उनके दोनों बेटे, पत्नी तजीन फातिमा और बहन पदाधिकारी हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले आजम खान के खिलाफ जमीन हड़पने के मामले को लेकर कई केस दर्ज हो चुके हैं। अकेले सांसद के खिलाफ कुल 80 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पिछले दिनों उनकी पत्नी और बेटों के खिलाफ भी मकान के आगे नोटिस चस्पा किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें