मुरादाबाद। नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेयर, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत पार्षद और सदस्य पद के लिए 1037 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें मेयर 12, अध्यक्ष के 144, पार्षद के 397 और सदस्य पद के 497 प्रत्याशी शामिल हैं। पर्चा भरने वालों में भाजपा से विनोद अग्रवालए कांग्रेस से हाजी रिजवान कुरैशीए सपा से सैयद रईसुद्दीन और बसपा से मोहम्मद यामीन प्रमुख प्रत्याशी रहे।
जिले में मेयर की एक, नगर पालिका अध्यक्ष की दो और नगर पंचायत अध्यक्ष की आठ सीटों के लिए 11 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई, लेकिन नामांकन की रफ्तार सुस्त रही। शुरू के दो दिन नामांकन का खाता नहीं खुला। इसके बाद सभासद पदों के लिए आवेदन शुरू हुए। वहीं रविवार तक मेयर पद के लिए एक भी नामांकनपत्र दाखिल नहीं हुए थे। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद आखिरी दिन सोमवार को कार्यालयों में नामांकन करने वालों की भीड़ टूट पड़ी। शाम चार बजे तक चले नामांकन प्रक्रिया में जिले में 1037 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। मेयर पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा। इन 12 प्रत्याशियों में पांच निर्दलीय शामिल हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में महिलाओं की संख्या दो है। छह उम्मीदवार राजनीतिक दलों से जुड़े हैं। वहीं सबसे अधिक सदस्य पद के लिए 497 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया। दूसरे नंबर पर नामांकन दाखिल करने वालों में पार्षद पद के प्रत्याशी रहे। इनकी संख्या 497 रही। मंगलवार को नामांकनपत्रों की जांच होगी।
भीड़ अधिक होने के कारण चार बजे तक चला नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। पर्चा दाखिल करने के लिए दोपहर तीन बजे तक निर्धारित समय था लेकिन लाइन में लगे प्रत्याशियों के पर्चे को भरवाना पड़ा। इस कारण तीन टेबल पर चार बजे तक नामांकन पूरा हो गया। नामांकन के बाद कंप्यूटर पर नामों को अपलोड करने में देर रात हो गई। प्रमुख दलों के अलावा 214 निर्दलियों ने भी पार्षद पदों के लिए पर्चा भरने में सफलता हासिल की।
निकाय का नाम अध्यक्षध् मेयर पार्षद सदस्य
नगर निगम मुरादाबाद 12 397 00
नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर 07 . 42
नगर पंचायत कांठ 12 .. 43
नगर पंचायत उमरी कला 12 .. 24
नगर पालिका परिषद बिलारी 12 .. 81
नगर पंचायत कुंदरकी 17 .. 48
नगर पंचायत पाकबड़ा 14 .. 52
नगर पंचायत अगवानपुर 17 .. 56
नगर पंचायत ढकिया 14 .. 34
नगर पंचायत महमूदपुर माफी 18 .. 81
नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा 09 .. 35
144 397 496
कुल
सबसे छोटे कद के व्यक्ति ने भी पर्चा दाखिल किया
सबसे छोटे कद के प्रवेश चावला ने वार्ड नंबर 21 पार्षद के लिए पर्चा दाखिल किया। बताया कि जो भी चुनाव लड़ते हैं। वे सिर्फ अपने के लिए सोचते हैं लेकिन वह समाज के लिए काम करेंगे। इसी उद्देश्य से पर्चा दाखिल किया है। प्रवेश को देखने के लिए लोगों की भीड़ इक_ा हो गई।
मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी
नाम
पार्टी
विनोद अग्रवाल
भाजपा
हाजी रिजवान कुरैशी
कांग्रेस
सैयद रईसुद्दीन
सपा
मोहम्मद यामीन
बसपा
चंदन भट्ट
आम आदमी पार्टी
मस्तुजाब अहमद
एआईएमआईएम
अनवर हुसैन
निर्दलीय
जूही शबनम
निर्दलीय
नितिन शर्मा
निर्दलीय
मुदास्सिर इस्लाम
निर्दलीय
मासूमा निजाम
निर्दलीय
शाहिद हुसैन
निर्दलीय
सैयद सलीम अख्तर
निर्दलीय
000
ये है चुनाव कार्यक्रम
. नामांकनपत्रों की जांच 18 अप्रैल को
. नामांकनपत्र वापस लेने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल
. चुनावचिह्न का आवंटन 21 अप्रैल को
. मतदान 04 मई को
. मतगणना 13 मई को
000
जिले में कुल नामांकन की स्थिति
निकाय
मेयर/अध्यक्ष
पार्षद/सदस्य
नगर निगम
13
497
नगर पालिका
29
306
नगर पंचायत
177
884