फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्गी ने अच्छा किया काम और लोग भी लें प्रेरणा : राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी विकास खंड की ग्राम पंचायत मिलक अमावती की प्रधान गार्गी चौधरी को सोमवार राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में नानाजी देशमुख सर्वोत्तम राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गार्गी समेत अन्य अवार्ड प्राप्त लोगों के साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने ग्रुप फोटो खिंचाई। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में गार्गी द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए अन्य प्रधानों को भी इससे प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन

गार्गी चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से पुरस्कार प्रदान करने के लिए रविवार को ही उन्हें दिल्ली बुला लिया गया था। जहां सरकार की ओर से रहने व खाने की सभी व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी प्रोटोकॉल आदि की जानकारी भी पहले ही दे दी गई थी। सोमवार सुबह ही वह अपने पति अनिल चौधरी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंच गईं थीं। वहां पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें राष्ट्रपति की ओर से नानाजी देशमुख सर्वोत्तम राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार की ओर से सतपाल महाराज व कई अन्य मंत्री मौजूद रहे।
गार्गी चौधरी ने बताया कि इसके बाद उन्हें व उनके साथ अवार्ड प्राप्त कुछ अन्य लोगों को कार्यक्रम स्थल के निकट स्थित एक हॉल में ले जाया गया जहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने सभी के साथ ग्रुप फोटो कराई। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में ग्राम पंचायत मिलक अमावती में सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता के संबंध में किए गए कार्यों की सराहना की। पुरस्कार के लिए बधाई देने के साथ और बेहतर कार्य करने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे ग्राम पंचायतों के लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। गार्गी चौधरी ने कहा कि वह पुरस्कार प्राप्त कर बेहद खुश हैं। वह ग्राम पंचायत में और बेहतर कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
- डिलारी विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत है मिलक अमावती
- वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत चुनाव में पिछड़ी जाति महिला सीट से प्रधान निर्वाचित हुईं गार्गी चौधरी।
- इससे पहले वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में गार्गी के देवर सुभाष सिंह निर्वाचित किए गए थे प्रधान।
- पूरे देश से 2.50 लाख ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था इस पुरस्कार के लिए।

ग्राम पंचायत मिलक अमावती को अब तक मिले पुरस्कार
- वर्ष 2016, 2017 व 2018 में ग्राम पंचायत को मिल चुका पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार।
- वर्ष 2019-20, 2021-22,और 2022-23 में मिल चुका मुख्यमंत्री प्रोत्साहन अवार्ड।
- राम मनोरहन लोहिया पुरस्कार-2023
- नानाजी देशमुख राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2023
000
किस पुरस्कार पर कितनी मिलती धनराशि
- पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार में 12 लाख रुपये ग्राम पंचायत को मिलते हैं।
- मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार में 10 लाख रुपये ग्राम पंचायत के विकास को मिलते हैं।
- राममनोहर लोहिया पुरस्कार में दो लाख रुपये ग्राम पंचायत के विकास को मिलते हैं।
- नानाजी देशमुख राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के रूप में 1.50 करोड़ रुपये ग्राम पंचायत के विकास को मिलते हैं।

ग्राम पंचायत की फैक्ट फाइल
गांव की आबादी-3700
मतदाता- 2214
ग्राम पंचायत में तीन राजस्व गांव
अंत्योदय कार्ड धारक-104
- दो कोटेदार

ग्राम पंचायत में यह हुए प्रमुख विकास कार्य
- वर्ष 215 से पहले ग्राम पंचायत में कोई श्मशानघाट नहीं था। अब तीनों गांवों में है।
- गांव की कोई सड़क कच्ची नहीं है। अब डोर-टू-डोर इंटरलॉकिंग और आरसीसी सड़क है।
- प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण।
- जिले का सबसे बेहतर पंचायतघर।
- पक्की और रंगीन नालियां हैं।
- सात स्वयं सहायता समूह से जुड़ रोजगार पा रहीं हैं 90 महिलाएं।
- ग्राम पंचायत की गली में लगे सभी बिजली खंभों पर स्ट्रीट लाइट।
- चार प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के बैठने की व्यवस्था, टायल्स और प्रांगण में इंटरलॉकिंग, वृक्षारोपण
- सभी पात्र परिवारों को राशनकार्ड।
- एक कब्रिस्तान, जिसमें तारबंदी, दो नल चार स्ट्रीट लाइट।
- तीन मंदिर, एक मस्जिद के पास की सभी सड़कों पर इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइटें।
- पूरी ग्राम पंचायत में रहने वाले सभी परिवारों के पास पक्का घर।
- ओडीएफ प्लस, सभी घरों में शौचालयों का निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें