फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार चुनाव के लिए नामांकन आज, मुख्य पदों पर निर्विरोध चुनाव के आसार

Mon, 01 Sep 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव की चल रही प्रक्रिया के दौरान सोमवार सुबह निर्धारित पदों के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे। रविवार को अवकाश होने के बावजूद तहसील परिसर में अनेक वकीलों ने अपने चेंबर खोलकर बार चुनाव की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

इस चुनाव में कुल 127 वकील हिस्सा ले रहे हैं। कई युवा वकीलों में भी चुनाव लड़ने को लेकर उत्साह बना हुआ है। अभी तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर एक एक दावेदार के नाम ही सामने आए हैं। तहसील के कई वरिष्ठ अधिवक्ता इसी प्रयास में लगे हैं कि एक पद पर एक ही प्रत्याशी का नामांकन कराया जाए ताकि निर्विरोध चुनाव संपन्न हो जाए।
बीते बारह वर्षों से तहसील बार एसोसिएशन की कमेटी का चुनाव निर्विरोध संपन्न होता चला आ रहा है। तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के सचिव रामकुमार सिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि सोमवार सुबह निर्धारित समय पर प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा होंगे। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र का निर्धारित शुल्क देने के बाद ही नामांकन पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें