फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज की व्यवस्था के लिए निजी अस्पतालों में नोडल अधिकारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के निजी अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमित रोगियों का इलाज किया जा रहा है। रोगियों को समुचित इलाज दिलाने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इन अस्पतालों में तहसीलदार और एसडीएम को बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी हर दिन अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे और मरीजों के तीमारदारों से बात भी करेंगे, फिर संपूर्ण रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसीलदार ठाकुरद्वारा धर्मेंद्र कुमार सिंह को कांठ रोड स्थित एशियन विवेकानंद हास्पिटल, साहू रमेश सरन कोठीवाल हास्पिटल एंड हार्ट केयर सेंटर कांठ रोड और कॉसमॉस हास्पिटल कांठ रोड मुरादाबाद का। एसडीएम कांठ हिमांशु वर्मा को एमसीएच विंग (एल-2), जिला चिकित्सालय मुरादाबाद और जिला महिला चिकित्सालय मुरादाबाद का। तहसीलदार कांठ विभा श्रीवास्तव को सिद्ध हास्पिटल कांठ रोड, क्रेस्ट हास्पिटल कांठ रोड, आरएसडी हास्पिटल टीडीआई सिटी रामगंगा बिहार का। तहसीलदार बिलारी प्रभा सिंह को बत्रा नर्सिंग होम डिप्टीगंज, फोटोन हास्पिटल रामपुर दोराहा, आरके हास्पिटल लाजपतनगर कटघर। एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी को सेलेक्ट हास्पिटल मझोला, ब्राइट स्टार हास्पिटल न्यू मुरादाबाद दिल्ली रोड और प्रबुद्ध सिंह उपजिलाधिकारी बिलारी को आरआर हेल्थ केयर दिल्ली रोड, एपेक्स हास्पिटल दिल्ली रोड, साईं हास्पिटल दिल्ली रोड के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें