फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टोल टैक्स नहीं जनाब... यूजर फी बोलिए

Tue, 10 Jan 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार ने अब टोल प्लाजा का नाम बदलकर फी प्लाजा कर दिया है। अब टोल से मिलने वाली स्लिप पर टोल टैक्स की जगह यूजर चार्ज लिखा जाएगा। इस बीच एनएचएआई ने साफ किया है कि मुरादाबाद - बरेली के बीच अगले 25 वर्ष तक दोनों टोल बूथ पर पब्लिक को यूजर चार्ज देना होगा।
विज्ञापन


मुरादाबाद - दिल्ली के बीच पड़ने वाले तीनों बूथ भी बंद नहीं होंगे। बल्कि प्रोजेक्ट को सिक्स लेन करने के बाद ये चार्ज बढ़ाए जाएंगे। नेशनल हाईवे पर स्थित टोल बूथ पर पहले टोल प्लाजा लिखा था। जिसे मिटाकर अब टोल गेट और फी प्लाजा कर दिया गया है। टोल की स्लिप पर अब टोल टैक्स की जगह यूजर चार्जेज लिखा जा रहा है।

हालांकि यूजर चार्ज वसूलने के बाद भी मुसाफिरों को सुकून भरा सफर देने में नेशनल हाईवे अथारिटी नाकाम साबित हो रही है। हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट हैं। यहां तक कि जानवर भी घूमते रहते हैं, जिसकी वजह से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें