फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीएमश्री उ.प्रा. वि. में नहीं है सफाई कर्मी, चार में से एक हैंडपंप खराब

Thu, 30 Jul 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में चार में से एक सरकारी हैंडपंप महीनों से खराब है तो वहीं विद्यालय में सफाई कर्मचारी भी नियुक्त नहीं है।
विज्ञापन

एक से आठवीं तक संचालित इस पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में 221 बच्चे पंजीकृत हैं तो वहीं बुधवार को 175 बच्चे ही उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक उदयवीर सिंह ने बताया कि इस बार अभी तक बच्चों के नामांकन की स्थिति ठीक है। यहां डीबीटी के माध्यम से बच्चों के लिए दो जोड़ी ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर, स्टेशनरी की व्यवस्था है। बुधवार को मिड डे मिल में मेन्यू के अनुसार बच्चों को दूध और ताहिरी परोसी गई। इसी के साथ विद्यालय में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, निशुल्क पाठ्यपुस्तक, खेल का साफ-सुथरा मैदान, खेल सामग्री भी है। प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय में चार महिला रसोइया होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में तीन ही हैं। एक ही तलाश की जा रही है। अभी हाल में ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत बच्चों के मिड डे मील का भोजन ग्रहण करने के लिए टीन शेड और चार बड़े कक्ष, एक दिव्यांग शौचालय का निर्माण भी कराया गया है। पीने के पानी की व्यवस्था में समरसेबल, चार हैंडपंप हैं, जिनमें एक हैंडपंप खराब है, जिसका रिबोर होना है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कोई सफाई कर्मचारी नहीं है, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और रसोइयों के द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था की जाती है। इसी के साथ विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत सात शिक्षक, तीन अनुदेशक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों के लिए पीने के पानी और शौच की भी व्यवस्था ठीक है। वर्तमान में 12-13 शौचालय और तीन दिव्यांग शौचालय भी बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि खराब हैंडपंप का रिबोर कराने के लिए पत्र भेजा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें