फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोहरा न ट्रैक पर काम, फिर भी घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल मंडल में कोहरा कम होने पर भी ट्रेनों के समयपालन में सुधार नहीं है। कम दूरी की ट्रेनों के लिए भी यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आनंदविहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली (12558) सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर 4 घंटे 15 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। ठंड के मौसम में स्टेशन पर लंबे इंतजार से बच्चों की सेहत खराब हो रही है। डीआरएम के एक्स (पहले ट्वीटर) एकाउंट पर यात्रियों की शिकायतों की भरमार है लेकिन सुधार नहीं। लखनऊ से मेरठ के लिए चलने वाली (22453) राज्यरानी एक्सप्रेस रविवार को 45 मिनट देरी से मुरादाबाद पहुंची। दिल्ली से रामनगर के लिए चलने वाली (15035) उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा 46 मिनट, भुज से बरेली के लिए चलने वाली (14322) आला हजरत एक्सप्रेस चार घंटे, नई दिल्ली से न्यूजलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली (12524) सुपरफास्ट एक्सप्रेस, (15012) चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। रेलवे प्रशासन का कहना है कि उत्तर रेलवे में कई स्टेशनों पर कोहरा है, इसके कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें