फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे में नौकरी के साथ क्रिकेट में चमक रहीं निशी कश्यप, इंटर रेलवे में दिखेगा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला क्रिकेटर निशी कश्यप खेल और नौकरी दोनों में शानदार संतुलन बनाते हुए लगातार सफलता हासिल कर रही हैं। बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में अपनी खास पहचान बना चुकी निशी अब पहली बार इंटर रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पटियाला रवाना हो गई हैं। पटियाला में इंटर रेलवे प्रतियोगिता 10 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन

निशी कश्यप का क्रिकेट कॅरिअर लगातार उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने तीन वर्षों तक अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन है। अब उनका चयन नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की टीम में हुआ है।
खास बात यह है कि हाल ही में निशी को गुवाहाटी में रेलवे में टीटी (टिकट कलेक्टर) के पद पर नौकरी मिली है। सीमित समय के बावजूद अभ्यास में कोई कमी नहीं छोड़ रहीं।
विज्ञापन

निशी कश्यप ने बताया कि रेलवे में नौकरी मिलना उनके लिए गर्व की बात है और अब इंटर रेलवे में खेलना एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि वह टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और देशभर के खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करना चाहती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें